अपना जिला

9 अगस्त को धरना को लेकर विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन का संपर्क अभियान

मऊ। पुरानी पेंशन बहाली के लिए 9 अगस्त को होने वाले धरना के समर्थन के लिए विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के शिक्षकों नें बुद्धवार को संपर्क अभियान के द्वारा अपने शिक्षक साथियों को नौ अगस्त को कलेक्ट्रेट पर होने वाले धरना में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।
रतनपुरा ब्लॉक में रतनपुरा के ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम चंद के नेतृत्व में अंजनी सिंह,  राजकुमार वर्मा, प्रदीप जायसवाल व अनिल कुमार गुप्ता ने संपर्क किया। वहीं रानीपुर ब्लाक की कमान राजेश राय के नेतृत्व में, कोपागंज में मनोज कुमार सिंह व दुर्गा प्रताप सिंह, घोसी में विवेक कुमार सिंह, बड़रांव में शाहनवाज खान, फतेहपुर मंडाव  में  धनंजय शर्मा, गोहना मोहम्दाबाद में धनंजय सिंह,  परदहां में अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में संपर्क अभियान किया गया।
विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अंजनी सिंह ने बताया कि एक ही देश में पेंशन की दो अलग-अलग व्यवस्थाएं जारी रहना या नैसर्गिक न्याय के विरुद्ध है जहां सांसद और विधायकों के लिए पुरानी पेंशन की व्यवस्था लागू है वही अपना सारा जीवन न्योछावर कर देने वाले  कर्मचारियों को पेंशन से महरूम रखा जा रहा है यह अन्याय पूर्ण व्यवस्था हमें कतई स्वीकार नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *