15 अगस्त को आ रही है अक्षय की ‘गोल्ड’
बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने को तैयार है…स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अक्षय की फिल्म गोल्ड रिलीज हो रही है…जिसको लेकर फिल्म के अभिनेता काफी खुश हैं…और फिल्म के प्रमोशन में जी जान से जुटे हुए हैं…
अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म से जुड़ी ये तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की है…और लोगों से फिल्म देखने की अपील की है…अक्षय कुमार की ये फिल्म 1948 में भारत का हॉकी में पहला गोल्ड जीतने की कहानी पर दिखाई गई है…इस फिल्म में अक्षय कुमार हॉकी कोच की भूमिका में नजर आएंगे…इस फिल्म को रीना कागती ने डायरेक्ट किया है…और रितेश सिधवानी-फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है.
अदाकारा मौनी रॉय इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं….मौनी और अक्षय के अलावा इस फिल्म में कुणाल कपूर, अमित साध , विनीत कुमार सिंह, और सनी कौशल हैं.


