अपना जिला

कायस्थ मेधा सम्मान समारोह में सम्मानित हुए मेघावी

मऊ। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वाधान में कायस्थ मेधा सम्मान समारोह का आयोजन शहर के हिंदी भवन सभागार में आयोजित किया गया। साथ ही उन सभी 20 चित्रांस मेधावी बच्चों को जिन्होंने इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में बेहद अच्छा प्रदर्शन किया है। और विशेष रूप से एयर क्रफ्ट इंजीनियरिंग में राजधानी टापर रिमझिम श्रीवास्तव व मऊ के माटी के लाल का जिन्होंने एमबीबीएस में सलेक्ट होकर कायस्थ कुल का मान बढ़ाया उन सबको सम्मानित किया गया। साथ ही इस समारोह के माध्यम से कायस्थ परिवार एक जुटता रहने के साथ ही हर क्षेत्र में आगे बढने बढ़ाने की बात की।
मुख्य अतिथि के रूप में चित्रांस अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि उप निदेशक कृषि श्री एस पी श्रीवास्तव जी, जिला चकबंदी अधिकारी मऊ आलोक श्रीवास्तव, जिला क्रीडा अधिकारी अतुल सिन्हा एवं कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, अध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव, मंत्री मंदीप अस्थाना, कोषाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, मिडिया प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शैलेष अस्थाना, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पत्रकार पुनीत श्रीवास्तव, विधिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष अधिवक्ता पुनीत श्रीवास्तव एडवोकेट व मंत्री देव श्रीवास्तव, अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष अजीत पाल श्रीवास्तव, संरक्षक बी के श्रीवास्तव, चँद्र प्रकाश श्रीवास्तव, हरीश चँद्र श्रीवास्तव, आजमगढ़ मंडल महिला प्रभारी श्रीमती शोभा श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष महिला मंडल डा0 नम्रता श्रीवास्तव, स्वादिष्ट प्रसाद के लिए हरेन्द्र लाल श्रीवास्तव सहित उपस्थित सभी सम्मानित कायस्थ परिवार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *