अपना जिला

जिले में उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सकलदीप ने की आवाज बुलंद

बिल्थरारोड/बलिया। राज्य सभा सांसद सलकदीप राजभर द्वारा गुरुवार को राज्य सभा में बलिया की लचर स्वास्थ्य सुविधाओं को देखते हुए एम्स, पीजीआई व मेडिकल कालेज की आवाज बुलंद की। इसके लिए समूचे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि बलिया की भूमि देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपने महत्वपूर्ण योगदान के कारण बागी बलिया के नाम से याद की जाती है। यह जिला आज भी उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं से महरूम है। यह शहीद मंगल पांडेय की शहादत की धरा है। यह युवा तुर्क एवं इस देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की भूमि है। जिस पर यह जनपद ही नहीं अपितु पूरा देश गर्व करता है। परंतु दुख इस बात का है कि यहां की जनता को गंभीर बीमारियों के लिए दर्द भटकना पड़ता है। लोगों को गोरखपुर या वाराणसी जाना पड़ता है। जो यहां से काफी दूरी पर हैं। यहां ना तो कोई उच्च स्तरीय अस्पताल है और ना ही कोई मेडिकल कॉलेज। जिससे यहां की गरीब जनता को आधुनिकतम स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। कहा कि माननीय मंत्री जी से आग्रह करता हूं कि बलिया में एक उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था की जाए। जिससे बलिया ही नहीं अपितु पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं बिहार के भी कुछ जिलों की गरीब जनता को इस असुविधा का लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *