अरे ये क्या…ये तो पूरी बिल्डिंग ही खिसका रहे हैं !
अदनान शामी का सुपर हिट गाना…थोड़ी सी तो लिफ्ट करा दो आपने जरूर सुना होगा…लेकिन क्या आपने सुना है कि एक 3 मंजिला घर को लिफ्ट करा कर दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है…सुनने में ये बात थोड़ी अजीब लग सकती है…लेकिन जो जानकारी हम आपको दे रहे हैं…वो सौ आने सच है…आप इस खबर से जुड़ी तस्वीर देख कर खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि कैसे एक 3 मंजिला ईमारत को बखूबी शिफ्ट किया जा रहा है…दरअसल ये खबर गोरखपुर और बड़हलगंज के बीच राउतपार का है…जहां इस आलीशान 3 मंज़िला ईमारत को एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है…इस तीन मंज़िला घर को हाईवे की सड़क से 70 फ़ीट अपने वास्तविक स्थान से पीछे करने की कोशिश की जा रही है….जिसमें कुल 6 महीने का समय लगे सकता है…इस घर की शिफ्टिंग का काम पिछले 4 महीने से लगातार जा रही है…और लगभग 50 मजदूर घर को जैक और अत्याधुनिक मशीनों की मदद से घर को शिफ्ट करने में जुटे हुए हैं…अब हम आपको ये भी बता दें कि इस घर को आखिरकार शिफ्ट कराने की जरूरत क्यों पड़ी दरअसल गोरखपुर से बनारस तक बन रहे फोर लेन की वजह से इस अलिशान मकान को शिफ्ट करने की जरूरत पड़ी है…वहीं घर को शिफ्ट करने की ये खबर ना सिर्फ जिले में बल्कि पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है…एक मजेदार बात ये भी है कि इस घर को लिफ्ट कराने में जुटे लोग…अब तक 200 मकानों को एक जगह से दूसरे जगह शिफ्ट करा चुके हैं…
विकास राय की रिपोर्ट.


