3 पशु तस्कर गिरफ्तार, 65 मवेशी बरामद
उत्तर प्रदेश पुलिस पशु तस्करों पर लगाम लगाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है…इसी क्रम में राज्य की भदोही पुलिस ने एक अभियान चलाकर पशु तस्करों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है…जो 5 दर्जन से भी ज्यादा मवेशियों को बध के लिए ले जा रहे थे…पुलिस को जैसे ही इस बात की सूचना मिली…भदोही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए…आरोपियों को पशु और वाहन समेत धर दबोचा…इस मामले में कुल 3 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है…जिनके पास से 65 मवेशियों को बरामद किया है…फिलहाल पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर इनसे पूछताछ में जुटी है.


