मंदिर का घंटा चोरी करके ले जा रहे युवक को पुलिस ने दबोचा
मऊ। यूपी 100 पीआरवी 2277 में नियुक्त एचसीपी राजेन्द्र प्रसाद सिंह, आरक्षी राकेश कुमार व होमगार्ड अश्वनी सिंह(चालक) द्वारा थाना रानीपुर क्षेत्रार्न्तगत बुधवार को समय लगभग 02.30 बजे इवेंट के माध्यम से सूचना मिली कि खुरहट दईया माई मन्दिर से मन्दिर का घण्टा चोरी करके एक अज्ञात व्यक्ति घण्टा लेकर जा रहा है। इस सूचना पर पीआरवी के कर्मचारीगणों ने मौके पर तत्काल पहुंच कर आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर कब्जे से मन्दिर का घण्टा बरामद कर अभियुक्त को थाना रानीपुर को सुपुर्द कर दिया गया।
