अपना जिला

अधिवक्ताओं को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन दे सरकार : मिश्र

घोसी/मऊ। मधुबन ,मझवारा ,मुहम्मदाबाद व घोसी की रोड को तत्काल दुरुस्त कर गड्ढा मुक्त करने, प्रत्येक तहसीलों पर अन्नपूर्णा भोजनालय या आदित्य भोजनालय खुलवा कर गरीब मजदूरों को 10 रुपये भोजन एवं 5 रुपये नाश्ता देने का प्रावधान करने, 13 दिनों में वरासत करने, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन को गांव गांव शिविर लगाकर त्वरित जारी करने, आदित्य बस सेवा जनता सेवा कम किराया ,अधिवक्ताओं को समाज सेवा सेनानी घोषित करने एवं साथ साल के बाद अधिवक्ताओं को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन देने आदि की मांगों को लेकर अधिवक्ता अनिल कुमार मिश्र ने मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र बुधवार को उपजिलाधिकारी घोसी को सौंप कर जल्द से जल्द कार्यवाही की मांग किया। इस अवसर पर जयहिंद ,बृजेश पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *