संत रामपाल महाराज के अनुयायियों ने डीएम के माध्यम से पीएम को भेजा मांगपत्र
मऊ। संत रामपाल जी महाराज के हजारोंं अनुयायियों का मांगपत्र बुधवार को जिलाधिकारी मऊ के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा गयाा। संत रामपाल जी के प्रेस प्रवक्ता चॉद सिंह राठी ने बताया कि आज ही के दिन पूरे भारत में प्रत्येक जनपद मेंं जिलाधिकारी के माध्यम से अनुयायियों द्वारा प्रधानमंत्री को ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन में मॉग की गयी है कि दिनांक 20 मार्च 2018 को सुप्रीम कोर्ट के जज आदर्श कुमार गोयल की खण्डपीठ के द्वारा जो कानून को कमजोर करके पिछड़ा व अतिपिछड़े समाज को सम्मान से जीने के हक पर कुठार घात किया है उसे पूर्व की तरह लागू करें । यह कानून सन 1989 में बनाया गया है उसके बाद पिछड़ा व अतिपिछड़े समाज को फिर से 100 साल पुराने समय की तरह नरक का जीवन जीने के लिए बाध्य कर दिया है। यह सब मौजूदा सरकार का अपने परम्परागत वोटरों को खुश करनें के लिए करवाया गया फैसला है। इस फैसले के बाद पूरे भारत में पिछड़ा व अतिपिछड़ा समाज अपने को ठगा सा महशूस कर रहा है। इस समय में सन्त रामपाल जी महाराज नें इनके हकों की रक्षा व पिछड़ा व अतिपिछड़े समाज को सम्मान पूर्वक जीने की हक को दुुबारा पूर्व वाले कानून को संसद में बिल पास करवाकर बहाल करनें के लिए पिछड़ा व अतिपिछड़े समाज के के हक में आवाज उठाई है। जिस कड़ी में आज ये ज्ञापन पूरे भारत वर्ष में दिये जा रहे हैं।
संतरामपाल जी महाराज किसी जाति-पाति को नही मानते उनका नारा है कि “जीव हमारी जाति है, मानव धर्म हमारा । हिन्दू मुस्लिम सिक्ख ईसाई, धर्म कोई नही न्यारा”
फिर भी किसी भी मानव जाति धर्म व समुदाय के खिलाफ सरकार द्वारा अन्याय करने पर संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में ‘‘राष्ट्रीय समाज सेवा समिति ’’ तन-मन-धन से उस संगठन, समुदाय के साथ सहयोग करने मे तत्पर रहती है तथा आखिरी समय तक उसका साथ देकर सरकार द्वारा हो रहे अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ती रहती है।
आज भी हमारी प्रधानमंत्री से मॉग है कि उक्त कानून को पूर्व की तरह लागू करनें का काम करें अन्यथा भारत में पिछड़ा व अतिपिछड़े समाज के द्वारा किये गये किसी भी सम्वैधानिक व अहिंसा पूर्वक आन्दोलन को तन-मन-धन से आखिरी दम तक सहयोग देगें ।

