अपना जिला

आटो पार्टस दुकानों पर पुलिस का छापा, 228 प्रेशर हार्न जब्त

वाराणसी। जनपद में सुगम यातायात संचालन बनाये रखने हेतु मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, वाराणसी आनन्द कुलकर्णी के निर्देश पर नगर में प्रेशर हार्न बेचने वाले दुकानों पर छापेमारी की कार्यवाही की गयी। छापेमारी के दौरान कुल-228 प्रेशर हार्न जब्त किये गये। सर्वाधिक प्रेशर हार्न कुल-101 थाना चेतगंज एवं थाना कैण्ट 33 प्रेशर हार्न सीज हुए। अन्य थानों द्वारा भी कार्यवाही की गयी है। प्रेशर हार्न बेचने वाले दुकानदारों के विरूद्ध थाना चेतगंज पर 05 अभियोग, थाना जैतपुरा पर 01 अभियोग एवं थाना कैण्ट पर 02 अभियोग धारा 268 भादवि का पंजीकृत हुआ है। पंजीकृत अभियोगों की विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान प्रेशर हार्न बेचने वाले दुकानदारों के साथ-साथ उक्त दुकानों को प्रेशर हार्न आपूर्ति करने वाले डीलर का भी नाम-पता ज्ञात कर उनके विरूद्ध भी विधिक कार्यवाही की जायेगी। जिन दुकानों से प्रेशर हार्न बरामद हुए हैं, उनका लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु रिपोर्ट सम्भागीय परिवहन अधिकारी वाराणसी को भेजी जा रही है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यातायात, सुरेश चन्द्र रावत के नेतृत्व में पूरी टीम लगी रही। पुलिस की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा कई दुकानदार भनक लगते ही अपनी दुकान बंद कर चलते बने। उधर  पुलिस द्वारा  इस कार्रवाई पर  आम जनमानस में काफी खुशी है। लोगों का कहना है कि प्रेशर हार्न से काफी ध्वनि प्रदूषण होता है। सबसेे ज्यादा दिक्कत तो सड़क पर चल रहे बुजुर्ग, महिलाओं व बच्चों को होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *