90 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार
मऊ। थाना दोहरीघाट में दिनांक 30.07.18 को उपनिरीक्षक जगदीश सिंह मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर कोरौली से बलीराम पुत्र बनवारी, अनिल यादव पुत्र रामसरीख यादव निवासीगण सूरजपुर थाना मधुबन मऊ के कब्जे से 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तो के विरुद्ध मु0अ0सं0 214/18 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तो का चालान न्यायालय किया गया।
उधर थाना मधुबन में उपनिरीक्षक रविभूषण सिंह मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर साहब तिराहा से मुन्नालाल पुत्र स्व0 रामप्रित राम, फूलमती देवी पत्नी स्व0 अच्छेलाल राम निवासी नेवादा गोपालपुर थाना मधुबन मऊ के कब्जे से 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तो के विरुद्ध मु0अ0सं0 230/18 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तो का चालान न्यायालय किया गया।

