Uncategorized

प्रथम सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़ा शिव भक्तों का सैलाब

मधुबन/ मऊ। तहसील क्षेत्र के ग्रामीण व कस्बाई अंचलों के शिव मंदिरों में सावन के प्रथम सोमवार को श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी। इस दौरान बाबा भोले नाथ जी का जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर पुष्प अर्पित किया।श्रद्धालुओं ने बिल्वपत्र, पुष्प, भांग, धतूरा आदि सामग्रियों से देवाधिदेव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। मधुबन के पांती गांव के दिव्य ज्योति जटाधारी शिवमंदिर, दुबारी, सुआह, बस्तीवर्सी निवधियांव, सुग्गीचौरी आदि स्थानों के शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दिनभर घंटा-घड़ियाल और शंख बजते रहे। श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का क्रम सुबह से ही शुरू हो गया था। जो देर सायं तक चलता रहा। चहुंओर हर-हर महादेव के उद्घोष से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बना रहा। शिव भजन के धुन पर भक्त थिरकने से अपने को नहीं रोक पाए। वहीं जगह-जगह शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *