गांव की महिलाओं को सहायता समूह की प्ररेणा दे रही परमजीत कौर
नारी सशक्तिकरण…
(नसीब सिंह)
संपूर्णानगर/लखीमपुर।कहते हैं कि किसी काम को लेकर लगन हो तो हर असंभव काम भी संभव हो जाता है।ऐसा गरीब परिवार की एक लड़की ने किया है।लड़की ने अपनी मां द्वारा संचालित सहायता समूह को आगे बढाने के कदम को लेकर महिलाओं को जागरूक करना शुरु कर दिया है।बेटी ने अपने गांव के अलावा दूसरे गांव में भी महिलाओं को जागरूक कर कई समूह का संचालन करवाने का कार्य किया है आज इस बेटी की मेहनत के साथ महिलाओं के बीस समूह बनाए जा चुके हैं।संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के ग्राम विचित्रनगर निवासी दलबीर कौर गुरूप्ररेणा सहायता समूह का संचालन पिछले करीब छ माह से कर रही है।मां द्वारा संचालन सहायता समूह को धार देने का काम बेटी परमजीत कौर ने संभाला है।परमजीत कौर ने गरीबी के चलते प्रारंभिक शिक्षा सेमरी के प्राथमिक विद्यालय से प्रारम्भ की और उसके बाद इंटर की शिक्षा प्राईवेट हासिल की है।हाल ही मैं दलबीर कौर ने दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत पलिया ब्लाक की तरफ से विचित्रनगर गांव मैं 12 महिलाओं को एकत्र कर एक गुरूप्ररेणा सहायता समूह का संचालन किया था।इसे आगे बढाने के क्षेत्र मैं महिला की बेटी परमजीत कौर ने गांव में समय-समय पर महिलाओं को जागरुक अभियान चलाकर इस समूह के बारे में जानकारियां देनी शुरू कर दी,इससे समूह की प्रेरणा लेकर गांव की महिलाओं ने एकत्र होकर 12-12 महिलाओं के कई समूह बनाए हैं।विचित्रनगर में करीब 16 समूह एवं ग्राम गिरधरपुर में चार समूह बनाए गए हैं सभी समूह के खाते इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा बमनगर में खोले गए है।परमजीत कौर हर सप्ताह को समूहों के बीच पहुंच कर उनको समूह की योजनाओं के बारे में जानकारी दे रही है।उसने बताया कि महिलाएं समूह के जरिए अपनी बचत कर सकती है और समूहों को सरकार की तरफ से भी लाभ दिया जा रहा है।इससे समूह की महिलाएं अपने घरो से रोजगार भी शुरु कर सकती है जैसे कि साबुन, झाड़ू, अगरबत्ती बनाना और कपडो की सिलाई कर काम को बढ़ावा दे सकती है।

