अपना जिला

बोल बम के नारे के साथ कांवरियों का पहला जत्था हुआ रवाना

बिल्थरारोड/ बलिया। बोलबम के उद्घोष के साथ कांवरिया संघ का पहला जत्था शुक्रवार को देवघर के लिए प्रस्थान किया । नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने इसे हरी झंडी दिखाकर हर्षोल्लास के साथ रवाना किया। इसके पहले नगर के कैलाश मिष्ठान्न भंडार पर शिवभक्तों के लिए नाश्ता व चाय आदि की व्यवस्था की गई। गगनभेदी जयकारा लगाते हुए बाबा के भक्तों ने नगर भ्रमण किया। हर हर बम बम व बोल बम के जयकारों से समूचा नगर गुंजायमान हो‌ उठा। उक्त जत्था अपराह्न लगभग एक बजे रिजर्व बस से बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। इस दौरान धन्नो, अजय, पंकज, सोनू , चंदन, अतुल व गोपी आदि लोग उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *