स्कूल चलो अभियान रैली, बेटियों तुम भी सर उठा के जिओ
मधुबन/मऊ। तहसील के क्षेत्र मर्यादपुर मे न्याय पंचायत स्तर पर स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई । यह रैली हल्की हल्की बारिश और खुशनुमा मौसम के साथ प्राथमिक विद्यालय मारूफपुर से निकलकर मीरपुर, मझौवा, मयारी, लधुवाई, मर्यादपुर होते हुए पुनः अपने केन्द्र बिन्दु पहुंचकर गोष्ठी मे तब्दील हो गई । जिसमे बच्चो ने सर्वप्रथम सरस्वती बंदना हे स्वर की देवी मा की प्रस्तुति की । उसके बाद उच्च प्राथमिक विद्यालय अजोरपुर की नाजिया ने बेटियो तुम भी सर उठा के जिओ गीत के माध्यम से बेटा-बेटी के बीच की खाई पर प्रकाश डाला । इसी क्रम मे शायर सलमान घोसवी ने मानव का जीवन है पाया आवो काम किसी के गीत के माध्यम से मानवीय संवेदना का संचार किया । कार्यक्रम को राधेश्याम पाण्डेय, मनमोहन पाण्डेय, मुराद उस्मानी, दीनानाथ, धनंजय शर्मा आदि ने बच्चो के नामांकन के लिए अभिभावको से अपील की एवम् अमान्य विद्यालयो मे बच्चो के दाखिला न कराने की बात कही । इस मौके पर संतोष सिंह, संजय यादव, चन्द्रप्रकाश मिश्र, प्रदीप कुमार, प्रधान प्रतिनिधि रमेश मिश्र आदि उपस्थित रहे ।

