पत्रकार वीरेन्द्र उपाध्याय की माता का निधन
दोहरीघाट। गोठा निवासी दैनिक हिंदुस्तान समाचार पत्र दोहरीघाट के संवाददाता तथा गोठा साहित्य परिषद के कर्ता-धर्ता वीरेंद्र उपाध्याय की माता जी का गुरुवार की सुबह 5:00 बजे निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार दोहरीघाट के मुक्तिधाम गौरी शंकर घाट पर किया जाएगा । उनके निधन की समाचार सुनते ही गोठा स्थित उनके आवास पर उनके शुभचिंतकों ने इस दुख: की घड़ी में पंहुच शोक संपत परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की। उनका अंतिम संस्कार आज दस बजे मुक्तीधाम गौरीशंकर घाट दोहरीघाट में होगा।
