अपना जिलाचर्चा में

जी रंऊआ इ तस्वीर देख के चौंकिए मत, यह बलिया है

(आनन्द कुमार)

बलिया। जी रंऊआ इ तस्वीर देख के चौंकिए मत, इस तस्वीर को देखकर घबराइए भी मत। यह दृश्य किसी फिल्म या गांव का नहीं है। बल्कि यह पूर्वांचल के बलिया जनपद का तस्वीर है। वह भी शहर के जापलिन गंज पुलिस चौकी की। इस तस्वीर को कैमरे में कैद किया है बलिया के वरिष्ठ पत्रकार रोशन जायसवाल ने। तस्वीर सब कुछ बयां कर दे रही है। खैर इस तस्वीर को रोशन जायसवाल द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल करने के बाद तरह-तरह की प्रतिक्रिया आ रही है। जहां लोग बलिया नगर पालिका के काम-धाम पर चुटकी ले रहे हैंं, वहींं जल निकासी की व्यवस्था पर तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग इसे नगर पालिका को, नरक पालिका का विकास बता रहे। तो कुछ इसे बलिया का दुर्भाग्य बता रहे हैं। जबकि कुछ लोग चेयरमैन के पक्ष में खड़े होकर कह रहे हैं कि क्या चेयरमैन इंजीनियर होता है? क्या प्रशासन की कोई जिम्मेदारी नहीं है? वहींं बहुत से लोग कह रहे कि क्या अच्छा दृश्य है। लोगों के खूब कमेंट आ रहे हैं उसी में कुछ लोग चुटकी लेते हुए कह रहे हैं दरोगा जी रपट लिख रहे हैं।

खैर बरसात में बलिया का यह पुलिस चौकी भले ही पानी में डूब रहा है, लेकिन सच तो यही है कि कहीं ना कहीं नगर पालिका प्रशासन शहर के अंदर जल निकासी की व्यवस्था में फेल है। क्योंकि जब बरसात के पानी का व्यवस्था निकासी का ठीक नहीं है तो बाढ़ के पानी का क्या होगा।

खैर इस तस्वीर को देखकर भले ही हम चाहे जितना चुटकी लेंं ले,चाहे जितना भी हस लें, लेकिन सच तो यही है कि बरसात का पानी खत्म होने के बाद पुलिस चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों को कितने दिक्कत का सामना उठाना पढ़ा होगा। क्योंकि चौकी में शायद ही चपरासी होंगे व सफाई कर्मी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *