अपना जिलाचर्चा में

नकली अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भण्डाफोड़, घोसी व मधुबन में 90 लीटर शराब के साथ 3 गिरफ्तार

◆ घोसी में 50 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा शराब बनाने का सामान बरामद के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

◆मधुबन मेें एक को गिरफ्तार कर कब्जे से 01 ब्लेडर में 40 लीटर अवैध कच्ची शराब

मऊ। थाना मुहम्मादाबाद में दिनांक 24.07.2018 को एसएसआई शिवमूर्ति तिवारी (थाना प्रभारी मुहम्मदाबाद) व प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव (स्वाट टीम प्रथम) मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर इंदिरा जूनियर हाईस्कूल चलीसवाँ के पास 01 व्यक्ति को गिरफ्तार कर कब्जे से नकली शराब तथा नकली शराब बनाने के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 295/18 धारा 272,273 भा0द0वि0 व 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त…
1. सरोज उर्फ जितेन्द्र यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी लालमऊ थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़।

बरामदगी…
1. 145 शीशी अवैध अपमिश्रित शराब,
2. 02 अदद पैकिंग मशीन,
3. खाली शीशीयाँ

घोसी पुलिस…

उधर थाना घोसी में दिनांक 24.07.2018 को उप निरीक्षक यशवन्त सिंह मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर गोठा मोड़ खड़न्जा से खुछाहल चमार पुत्र स्व0 लखन निवासी गोठा थाना घोसी मऊ को गिरफ्तार कर कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा यूरिया, नौसादर व फिटकरी बरामद किया गया ।इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 284/18 धारा 272,273 भा0द0वि0 व 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।

मधुबन पुलिस…

उधर थाना मधुबन में दिनांक 23.07.2018 को उप निरीक्षक गंगासागर मिश्रा मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर करौदी नारायनपुर से संतोष राय पुत्र श्याम बिहारी निवासी सरपोरा सूरजपुर थाना मधुबन मऊ को गिरफ्तार कर कब्जे से 01 ब्लेडर में 40 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा 02 किलोग्राम यूरिया, 01 किलोग्राम नौसादर व 01 किलोग्राम फिटकरी बरामद किया गया ।इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 224/18 धारा 272,273 भा0द0वि0 व 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *