3 पशु तस्कर गिरफ्तार, 18 भैंस बरामद
उत्तर प्रदेश की वाराणसी पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है…वाराणसी पुलिस ने पशु तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है…और इस दौरान तीन पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया है…पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 18 भैंस भी बरामद की है…पुलिस ने बताया कि तस्कर इन पशुओँ को एक वाहन में क्रूरता पूर्वक भरकर वध के लिए ले जा रहे थे…फिलहाल पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ में जुटी है.

