ताजमहल की कायल हुईं अमायरा दस्तूर
यूं तो ताजमहल को जो कोई भी देखता है…उसका कायल हो जाता है…और भला, हो भी क्यों ना मुहब्बत की इस निशानी की चर्चा यूं ही नहीं पूरी दुनिया में होती है…ताज की बात ही कुछ ऐसी है कि जिसको देख कर हर कोई ताज का दिवाना हो जाता है…और बात अगर अमायरा दस्तूर की, की जाए तो उन्हें तो ताजमहल में एक रोमांटिक गाने की शूटिंग करने का मौका मिला…अब आप ही अंदाजा लगा लीजिए उनकी खुशी का…जब मुहब्बत के इस खूबसूरत महल में आपको रोमांटिक गाने की शूटिंग करने का मौका मिल जाए तो फिर बात ही क्या…क्योंकि जहां लोग ताज के सामने एक फोटो खिचवाकर खुश हो जाते हैं…वहीं अमायरा ने तो पूरा गाना शूट किया है…और फिर कुछ इस अंदाज में ताज की खूबसूरती को बयान किया….
ज़िंदा है शाहजहाँ की चाहत अब तक,
गवाह है मुमताज़ की उल्फत अब तक,
जाके देखो ताज महल को ए दोस्तों,
पत्थर से टपकती है मोहब्बत अब तक..

