अपना जिलाचर्चा में

बलिया-मऊ मार्ग पर बदमाशों का कहर भाजपा कार्यकर्ता व महिला शिक्षक समेत तीन को मारी गोली 

बिल्थरारोड/बलिया।जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह गांव के खेत में छिपे हथियार से लैस बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली चलाकर एक महिला शिक्षक सहित तीन लोगों को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर बदमाश मौके से फरार हो गये। तत्काल लोगों ने घायलों को सीएचसी सीयर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हे ईलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफरल कर दिया परिजन सभी को लेकर रवाना हो गये। मौके पर पुलिस पंहुच जांच पड़ताल कर रही है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह लगभग 8 बजे सोनाडीह निवासी अजीत यादव 25 वर्ष सोनाडीह-मऊ मार्ग पर अपनी शिक्षक पत्नी प्रिती यादव 22 वर्ष को मऊ जिले के तिघरा प्राथमिक विद्यालय में छोड़कर बाइक से अपने पुत्र के साथ वापस लौठ रहा था। इसी दौरान अहिरूपुर मोड़ से सटे गन्ने के खेत में पहले से घात लगाये हथियारबंद दो बदमाशों ने उसको पर लक्ष्य कर गोली मार दी। बदमाशों की चलायी गोली सीने में लगने के बावजूद अजीत ने हिम्मत के साथ बाइक छोड़ अपने पुत्र को लेकर पैदल ही वापस भागकर सोनाडीह पहुंच गया तथा घटना की जानकारी लोगो को दी। इसी दौरान पड़री निवासी स्वर्ण व्यवसायी व भाजपा कार्यकर्ता मुरलीधर वर्मा 33 वर्ष भी अपनी पत्नी प्रियंका 28 वर्ष जो मऊ जिले के अहिरूपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं को बाइक से छोडने जा रहा था। अभी ज्योंही वह हाहानाला के पास उक्त मोड़ पर पहुंचा तो वहां पहले से ही उपस्थित उक्त दोनो बदमाशों ने उस पर फायर झोंक दिया। बदमाशों से बचने के लिए मुरलीधर अपनी बाइक घूमाकर वापस भागना चाहा परन्तु बाइक पलट गयी। इस दौरान बदमाशों की गोली से बचाव मेंं वे उनपर ईंट फेकने लगा। इसी दौरान बदमाशों द्वारा चलायी गयी एक गोली उसके दाहिने कमर के पास आ कर लगी। ईंट चलने से बदमाश थोड़ा ठिठके अवश्य पर उन्होने फायर जारी रखा। बदमाशों ने घायल व्यवसायी से ईंट न चलाने की बात कही परन्तु वह उनपर ईंट चलाता रहा। उधर पति को बचाने के लिए पत्नी भी बदमाशों से जा भिड़ी तथा उन पर ईंट फेंकने लगी। इसी बीच उनकी दूसरी गोली भी व्यवसायी की जांघ में जा लगी जिससे वह नीचे गिर पड़ा। इस दौरान बदमाशों ने  उसकी पत्नी पर भी गोली चलायी जो उसके बायें पैर के नीचे पीछे की तरफ लगी। व्यवसायी के गिरते ही बदमाश उसकी बाइक अपने साथ लेकर वहां से मऊ जिले के तरफ फरार हो गये। उधर घटना की जानकारी मिलने पर घटना स्थल पहुंचे घायलों के परिजनों ने 108 एम्बुलेंस को फोन किया परन्तु काफी देर बाद भी उसके न पहुंचने पर उन्होंने निजी वाहन से उन्हे सीएचसी सीयर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने तीनो घायलों का प्राथमिक ईलाज के बाद उन्हे अन्यत्र अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अजीत के परिजन जहां उसे मऊ वहीं भाजपा कार्यकर्ता के परिजन उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर लेते गये। इस दौरान सीयर चौकी प्रभारी एपी चौधरी समेत कई पुलिसकर्मी के अलावा पूर्व विधायक गोरख पासवान, नपं अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया। नपं अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ता को गोली मारने सम्बन्धित जानकारी भी पार्टी के शीर्ष नेताओं तक पहुंचाकर मामले में कड़ी कार्यवाही की अपील की। उधर अस्पताल के बाद सीयर पुलिस चौकी पर पहुंचे सीओ रसड़ा अवधेश चौधरी ने वहां पंहुची भीड़ से कहा कि वह उन्हेंं अकेला छोड़ दें। आश्वासन दिया कि पुलिस शीघ्र मामले का खुलासा कर देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *