इनरव्हील क्लब की महिलाओं ने बुजुर्गो के साथ बिताया वक्त
मऊ। इनरव्हील क्लब मऊ ने निर्णय लिया कि हर महीने, यानी वर्ष पर्यंत रनिंग प्रोजेक्ट के तौर पर शहर के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा व उनके साथ समय भी बिताया जाएगा। शुक्रवार को श्रीमती अर्चना कपूर के नगर स्थित निवास स्थान पर यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें हमारे शहर के प्रतिष्ठित वरिष्ठ सूत व्यवसायी काशीनाथ कपूर, डॉ जी के सिंह, चंद्रदेव सिंह, बृजेन्द्र जी व जगदीश जी उपस्थित थे। इनरव्हील क्लब की सदस्यों ने उन सभी के साथ कई रोमांचक गेम खेलें व उनसे कविताएं ,दोहे, हनुमान चालीसा इत्यादि सुने। श्रीमती शरद टंडन ने सभी उपस्थित अतिथि लोगों को कुछ गिफ्ट देकर सम्मानित किया। इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा श्रीमती नूपुर अग्रवाल ने कहा की आजकल की लाइफ स्टाइल में सब इतना व्यस्त होते जा रहे हैं कि घर के बड़े बुजुर्गों के लिए किसी के पास समय नहीं रह गया है इसलिए उन्होंने यह निर्णय लिया कि हम महीने में एक दिन शहर के बड़े बुजुर्गों के लिए समय निकालेंगे और उनको खुशी देने की कोशिश करेंगे। इस कार्यक्रम में सभी मेंबर्स ने बहुत उत्साह के साथ सहयोग किया। इस अवसर पर श्रीमती आशा खत्री, डॉ कुसुम वर्मा, श्रीमती रंजना जलान ,श्रीमती अंजू सक्स एरिया ,डॉ रुचि अग्रवाल, डॉ गुंजन अग्रवाल, श्रीमती मीना अग्रवाल, श्रीमती मंजुला जायसवाल ,श्रीमती विद्या चौहान ,श्रीमती बिना टंडन, श्रीमती बीना गुप्ता ,श्रीमती नीलम सर्राफ ,डॉ माला मित्तल, श्रीमती रुचिका मिश्रा, श्रीमती अर्चना कपूर, श्रीमती शरद टंडन, श्रीमती रिचा सिंह उपस्थित रही।

