अपना जिला

3 सितम्बर को व्यापारियों का ‘सैलाब’ जाएगा लखनऊ : कन्हैया जायसवाल

मऊ। पेट्रोल व डीजल को जी एस टी के दायरे में लाया जाये। बालश्रमिक आयु पूर्व की भांति 14 की जाय। उक्त मांगे है अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के जिला अध्यक्ष डॉ राम गोपाल गुप्त के हैं। वे रौजा स्थित संगठन के कार्यालय पर आयोजित  बैठक में उक्त विचार व्यक्त कर रहे थे। डॉ गुप्त ने कहा कि व्यापारी समाज सरकार को आजीवन करों के रूप मेंं कर अदा करता है।  इसके एवज में व्यापारियों को पेंसन भत्ता दिया जाय। डॉ गुप्त ने कहा कि अखिल भारतीय उघोग व्यापार मंडल व्यापारियों के मान सम्मान  तथा स्वाभिमान की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहता है यही कारण है कि व्यापारियों का स्नेह व प्यार संगठन को हमेशा मिलता है। इसी क्रम में आगामी 3 सितंबर को लखनऊ के झूले लाल पार्क में व्यापारियों का विशाल महाकुंभ आयोजित किया जाएगा जिसकी बागडोर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा हृदय सम्राट संदीप बंसल  के हाथों में रहेगी। महामंत्री कन्हैया लाल जायसवाल ने कहा कि मऊ जनपद के सभी क्षेत्रों से व्यापारियों का सैलाब बसों व अपने निजी गाड़ियो से सज धज कर  प्रदेश मुख्यालय जाएगा।
इस अवसर पर रामकेर विश्वकर्मा, हबीबुल्लाह टंडवी, महातम यादव, सुभाष चंद्र कन्नौजिया, आनंद गुप्त, जावेद तरफदार, हाजी इफ्तेखार अलंकार आदि दर्जनों लोगों ने संबोधित किया।
इस अवसर पर अशोक सिंह, विनय श्रीवास्तव, हरिशंकर गुप्त, राकेश गुप्त, पारस नाथ मौर्य,  अभिषेक, शमीम इंडियन,  राजकुमार, ज़फ़र बाबुल, सुभाष गुप्ता आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *