ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े 20 करोड़ लोगों की कोई चिंता किसी को नहीं : यादवेंद्र
मऊ। आज ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर 20 जुलाई से होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत आज 10 जुलाई 2018 को शारदा नारायण हॉस्पिटल के सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के पदाधिकारी मऊ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन व जिले के समस्त ट्रांसपोर्टर उपस्थित रहे। इस बैठक में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रदेश संयोजक यादवेंद्र प्रताप सिंह ने बोलते हुए कहा कि ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस हमेशा सड़क परिवहन से जुड़ी समस्याओं का रचनात्मक हल निकालने का पक्षधर रहा है लेकिन बड़े ही खेद की बात है कि किसी को भी इस क्षेत्र से जुड़े देश के लगभग 20 करोड़ लोगों की कोई चिंता नहीं है और आज हम ट्रांसपोर्टर बहुत ही नाजुक व दैनिय स्थिति में पहुंच चुके हैं। इस व्यवसाय में भ्रष्टाचार उत्पीड़न अपनी चरम सीमा पर है और सरकार की रवैया भी हम ट्रांसपोर्टर के प्रति प्रतिकूल व उदासीन सरकार की इस संकिरण और दमन कार्य नीतियों के कारण सड़क परिवहन विनाश के कगार पर खड़ा है हम ट्रांसपोर्टर का व्यवसाय दिन प्रतिदिन खराब होता जा रहा है इसी संदर्भ में हमारी सड़क परिवहन क्षेत्र की सर्वोच्च संस्था ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की 17 मई 2018 को दिल्ली में हुई 205 वीं कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिए गए अनिश्चितकालीन राष्ट्रव्यापी चक्काजाम का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने कहा कि यदि भारत सरकार 20 जुलाई से पहले ट्रांसपोर्ट जगत की लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान करने में विफल रहती है तो पूरे देश में परिवहन संचालन का निलंबन होगा ।
इस अवसर पर मऊ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अजीत सिंह ने कहा कि हमारे व्यवसाय में सरकार द्वारा निरंतर और असामान्य डीजल वृद्धि, गैर पारदर्शी और असहनीय टोल नीति, थर्ड पारदर्शी प्रीमियम में वार्षिक वृद्धि ,ट्रांसपोर्ट व्यवसाय पर टी डी एस का अतिरिक्त भार ,इनकम टैक्स की धारा 441 में संशोधन के माध्यम से अनुमानित आय में वृद्धि, इ – वे बिल से जुड़े मुद्दे पर यदि सरकार 20 जुलाई से पहले निर्णय नहीं लेती है तो हम ट्रांसपोर्ट शांतिपूर्ण तरीके से चक्काजाम और हड़ताल करने के लिए मजबूर होंगे।
इस बैठक में प्रमुख रूप से कुलदीप मल्होत्रा, आनंद अग्रवाल, मीर कुमार, महिपाल भारद्वाज, अजीत प्रताप सिंह, रामनरेश तिवारी, विनय सिंह , अरुण सिंह, महातम यादव, मुकेश पांडेय, श्री प्रकाश मिश्रा, राम भवन, आलोक कुमार, नगीना यादव, योगेंद्र सिंह, पी0 एन0 सिंह, नरेन्द्र तिवारी, ्् दीनदयाल मौर्य, मांसराज यादव, यशपाल आदि लोग उपस्थित थे।

