अभिषेक मद्धेशिया के नेतृत्व में सपा का चौपाल सभा का आयोजन
मऊ। नगर के दक्षिण टोला महरनियांं में रविवार को समाजवादी पार्टी के युवा नेता अभिषेक मद्धेशिया के नेतृत्व में एक चौपाल सभा का आयोजन किया गया। चौपाल सभा के मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव व विशिष्ट अतिथि सपा के राष्ट्रीय सदस्य अल्ताफ अंसारी रहे। आयोजक अभिषेक मद्धेशिया ने अतिथियों का माल्यार्पण कर उन्हें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फोटो देकर स्वागत किया। इस चौपाल सभा में पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल, जिला उपाध्यक्ष नन्ह्कू, महासचिव कुददुश अंसारी, नगर अध्यक्ष जहीर सेराज, मास्टर इजहार आदि वरिष्ठ लोगों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। चौपाल सभा में 2019 के लोकसभा चुनाव पर चर्चा किया गया और वरिष्ठ नेताओं ने सम्बोधित किया। इस चौपाल सभा में मुख्य रूप से अभिषेक मद्धेशिया, शुभम मद्धेशिया, रवि मद्धेशिया, दिलीप पांडे, चंदन साहनी, राजेश सोनकर, अभिलाष शर्मा, दीपक कुमार,संजय मद्धेशिया आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

