अश्लील वीडियो डाउनलोड करते हुये दुकानदार गिरफ्तार
मऊ। थाना कोपागंज में दिनांक 08.07.18 को उप निरीक्षक अजय त्रिपाठी मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर मनस्मृति मोबाइल सेन्टर इन्दारा से राहुल कुमार पुत्र श्री प्रताप निवासी इंदारा थाना कोपागंज मऊ के कब्जे से 01 अदद लेपटाप 01 अदद हार्ड डिस्क आदि बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्त के विरूध्द मु0अ0सं0 187/18 धारा 292 भा0द0वि0 व 67 आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।
