धूम मचा रहा है…खेसारी लाल का ‘बोरो प्लस गाना’
ना सिर्फ भोजपुरी जगत में बल्कि बॉलीवुड में भी खेसारी लाल के गाने सर चढ़ कर बोलते हैं…यही वजह है कि खेसारी लाल के नये नये गाने का इंतजार उनके फैन्स बेसब्री से करते हैं…इन दिनों खेसारी लाल का एक गाना उनके फैन्स को खूब लुभा रहा है..खेसारी लाल की फिल्म ‘राजा जानी’ का एक और गाना रिलीज हो चुका है…यह गाना यू ट्यूब पर कुछ ही दिनों में लाखों बार देखा जा चुका है…खेसारी लाल यादव के इस गाने में उनके साथ भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका सिंह भी हैं…’लगावे बोरो प्लस’ नाम से ये गाना यूट्यूब पर खूब धूम मचा रहा है…

