अपना जिला

दिलीप पाण्डेय के नेतृत्व में सपा के युवाओं ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

मऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 45 वेंं जन्मदिन पर समाजवादी छात्र सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उनके विशेष रुचि का अनुकरण करते हुए कैम्प कार्यालय चकमेंंहदी पर पौधारोपण किया गया और भीटी में स्तिथ मातृ छाया अनाथ आश्रम में अनाथ बच्चो के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।

इस अवसर पर दिलीप पाण्डेय ने कहा उत्तर प्रदेश व देश के सबसे युवा समाजवादी नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्म दिन पूरे देश मे धूम धाम से मनाया गया।युवाओ ने एक स्वर में पुनः 2022 के चुनाव में अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। दिलीप पाण्डेय ने कहा कि जिस प्रकार से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने छात्रों, नवजवानों, महिलाओ, किसानों, बुनकर व मजदूरों के लिए जो शानदार कार्य किये है। उन सभी वर्गों द्वारा मिलकर आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को समर्थन देकर शानदार जीत दर्ज कराएगी।

इस अवसर पर अनाथ बच्चों को मिठाई व चॉकलेट वितरित किया गया। इस मुख्य रूप से स्वतंत्रता पाण्डेय, कृष्णा यादव, अर्जुन यादव, अभय यादव, शिवम सोनी, मुकेश तिवारी, अभिनेश पाल, नीरज, श्रीकांत यादव आदि साथी उपस्तिथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *