पत्रकार अर्जुन सिंह की पुण्यतिथि पर पौधारोपण कर दी गयी श्रद्धांजलि
● डीएम प्रकाश बिन्दु ने कहा जल्द ही गायघाट से शुरू होगा तमसा सफाई अभियान
● पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंंह ने कहा कि सफाई अभियान में सभी को एक जुट होकर लगना चाहिए
मऊ। श्री अमरनाथ सेवा समिति की ओर से आयोजित नगर के गायघाट मंदिर पर वृहस्पतिवार को पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने कहा कि नदियों की सफाई अभियान के तहत मऊ में भी तमसा निर्मलीकरण योजना के तहत तमसा नदी की सफाई नदी में प्रवेश करके जन सहयोग से किया जाएगा, ताकि तमसा स्वच्छ और निर्मल हो सके। इसके लिए श्री अमरनाथ सेवा समिति की पहल सराहनीय है और जल्द ही प्रशासनिक स्तर पर पुलिस विभाग, नगर पालिका परिषद, डीपीआरओ एवं अन्य दूसरे विभागों एवं विभिन्न संगठनों का सहयोग लिया जाएगा। जनता के सहयोग से नदी की सफाई पानी में प्रवेश करके मलवा निकालना, फेंकना उसको नष्ट करना, ताकि तमसा अविरल हो सके इसके साथ ही वृहद पैमाने पर नदी के किनारे पौधरोपण कराया जाएगा। एक सवाल के जवाब में श्री बिंदु ने कहा कि गाय घाट के बगल से भीटी पुल के समीप तक तमसा रिवर फ्रंट बनाया जाएगा। इसके लिए वन विभाग ने कार्य योजना तैयार की है, उसे शासन को संदर्भित करके भेजा जाएगा, ताकि जल्द ही तमसा रिवर फ्रंट गाय घाट मंदिर से लेकर भीटी पुल तक नीचे बनाए जा सके। यहां कार्य होने से सुंदरीकरण के निमित्त बहुत बड़ा प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका प्रशासन के सहयोग से श्री अमरनाथ सेवा समिति की ओर से मंदिर परिसर को सुन्दर बनाया जा रहा है। सुंदरीकरण प्रोजेक्ट के तहत यहां यात्री धर्मशाला और शौचालय का निर्माण कराया जाएगा, ताकि पर्यटन की दृष्टि से विकसित हो रहा है। साथ ही पुलिस प्रशासन और विभिन्न संगठनों का भी सहयोग लिया जाएगा। तमसा नदी अविरल बहती रहे, यही हम सब की अपेक्षा है। इसके पूर्व जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु व पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने भारत माता व विवेकानंद सरवस्ती के चित्र सहित मऊ पत्रकारिता जगत के पितामह वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात दीप प्रज्वलित किया।
पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंंह ने कहा कि सफाई अभियान जनता के लिए बहुत बड़ा कार्य है, इसमें हम सभी का सहयोग रहेगा और जितना भी हो सकता है। पुलिस प्रशासन अपना सहयोग प्रदान करेगी। तमसा नदी की सफाई प्राथमिकता के तौर पर होना अनिवार्य है, क्योंकि नदी का पानी काला होता जा रहा है। कचरे से भी रोकना होगा। लोगों से सफाई अभियान में सहयोग देने का अपील किया।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविन्द सिंह, भाजपा महामंत्री आनन्द प्रताप सिंह, संतोष सिंह पून्नू, राजेश सिंह राज, प्रदीप सिंह, उमेश सिंह, अजय सिंह, अनुप कुमार सिंह, सुनील दूबे सोनू, मुकेश चौधरी, रामसकल चौहान, सुरेंद्र निषाद, कल्याण सिंह, गोपाल, शशी मल्ल, विजय मिश्र, अभिषेक राय, जयप्रकाश प्रजापति, पवन सिंह, मोहम्मद अशरफ, सरफराज अहमद, हसनैन आज़मी, सुमीत कुमार, अफजल शाक्या, नगेंद्र अफजल आदि मौजूद रहे।

