एबीवीपी ने अवैध ढंग से चल रहे विद्यालयों व कोचिंग पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा
मऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने जनपद में अवैध ढंग से चल रहे विद्यालयों, कोचिंग पर रोक लगाने व संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गुरूवार को जिला इकाई के पदाधिकारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक को इससे जुड़ा ज्ञापन भी सौंपा। जिला संयोजक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में डीआईओएस कार्यालय पहुंचे सदस्यों ने कहा कि अवैध ढंग से चल रहे विद्यालय व कोचिंग न तो छात्रहित में है न ही समाज हित में ऐसे में इनके खिलाफ अभियान चला कर कार्रवाई किया जाना बेहद आवश्यक है। सरकारी व अर्ध सरकारी शिक्षा संस्थानों में शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षकों द्वारा चलाये जा रहे कोचिंग सेंटर को बंद करा इन शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाये ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जाये। इनमें बिना मानक पुरा किये संचालित हो रहे पब्लिक स्कूलव इंटर कालेज को बंद किये जाने कापी किताब ड्रेस आदि के नाम पर मनमानी फिस वसूलने वाले विद्यालयों को चिन्हित कर विद्यालय संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा हाईकोर्ट आदेशानुसार सभी प्राईवेट स्कूलों में जून व जुलाई कि फिस न लेने को नोटिस बोर्ड लगाये जाने आदि की मांग शामिल है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आदित्य कुमार गांधी, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, जय गुप्ता, मुकुल बरनवाल, सत्यप्रकाश सिंह, आदि लोग शामिल रहें।

