अपना जिला

सपा नेता राजीव राय कार दुर्घटना में परिजनों सहित घायल

मऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व घोसी लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी राजीव राय का शनिवार की रात लगभग 9 बजे बक्सर के भरौली में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। वे परिजनों सहित गांव लौट रहे थे। तभी उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मौके पर स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल में उपचार हेतु पहुंचाया। उनकी माता जी को गंभीर चोटें आई हैं। राजीव राय को भी चोट लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद वे ईलाज हेतु मऊ के प्रकाश हास्पिटल में भर्ती हैं। राजीव राय अपने पिता का ईलाज कराकर उन्हें बलिया जनपद में गांव पर छोड़ने जा रहे थे। पिता को भी मामूली चोट आयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *