न्यूज चैनल के तथाकथित पत्रकार ने वन दरोगा से मांगा 5 हजार, ना देने पर खिलाफ समाचार छापने की धमकी
बिल्थरारोड/बलिया। स्थानीय रेंज के नगरा सेक्शन के एक वन दरोगा ने उभांव पुलिस को तहरीर देकर अपने को एक न्यूज चैनल का पत्रकार बताने वाले युवक द्वारा दूरभाष पर रंगदारी मांंगने का आरोप लगाया है। ऐसा न करने की स्थिति में तथाकथित पत्रकार द्वारा परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गयी है।
बिल्थरारोड रेंज के नगरा सेक्शन के वन दरोगा अमित कुमार ने उभांव पुलिस को दिये गये तहरीर में आरोप लगाया है कि बुधवार को अपराह्न 1 बजकर 52 मिनट पर मोबाइल नं0- 9598……. से फोन आया कि मैं इस न्यूज चैनल का पत्रकार बोल रहा हूं। तथाकथित पत्रकार ने वन दरोगा से तत्काल 5 हजार रूपये की डिमाण्ड करते हुए उन्हेंं ऐसा न करने की स्थिति में अपने चैनल व अखबार में उनके खिलाफ समाचार छापने की धमकी दी। यह धमकी बुधवार से शुरू हुई तथा वृहस्पतिवार तक जारी रही। तथाकथित पत्रकार ने ऐसा न करने की स्थिति में वन दरोगा को अंजाम भुगतने की भी धमकी दी। उसकी धमकी से परेशान वन दरोगा ने पुलिस से तत्काल उक्त तथाकथित पत्रकार के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की ताकि उसे ऐसी धमकी से निजात मिल सके।

