Uncategorized

क्षेत्र में गर्मी का कहर जारी, धूप लगने से महिला की मौत

बिल्थरारोड/बलिया। क्षेत्र में गर्मी का कहर जारी है। भीषण गर्मी में मनुष्य ही नही पशु-पक्षी तक बेहाल है। लगन के बावजूद दोपहर में सड़कें भी विरान सी नजर आ रही हैं। गर्मी के चलते शुक्रवार की अपराह्न बाजार करने आयी एक वृद्वा घर वापसी के लिए वाहन खोजते समय अचेत हो गयी। आसपास के राहगीरों ने उसे अचेतावस्था में सीएचसी सीयर पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
नगर व क्षेत्र में भीषण गर्मी जारी है। गर्मी के चलते दोपहर को सड़कों पर लोग तक नजर नही आ रहे हैं। व्यवसायी भी इस दौरान अपने दुकानों में उंघते नजर आते हैं। इस भरी दुपहरिया में ससनाबहादुर निवासिनी प्रभावती देवी 90 वर्ष बाजार से सामानों की खरीददारी कर घर जाने के लिए स्थानीय बस स्टेशन के पास किसी वाहन का इंतजार कर रही थी कि इसी बीच गर्मी के चलते वह अचेत होकर वहीं लुढ़क गयी। वृद्धा को अचेत होते देख वहां से गुजर रहे दोथ निवासी एक युवक राम मिलन यादव ने एक अन्य राहगीर की मदद से उसे एम्बुलेंस से सीएचसी सीयर पहुंचाया जहां इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *