सामाजिक कार्यकर्ता आकिब को फोन पर जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज
घोसी/मऊ। कस्बे में सामाजिक सरोकारों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने बाले, अपने सामाजिक कार्यो से हमेशा चर्चा में रहने बाले आकिब सिद्दीकी बदमाशों ने फोन पर जान से मारने की धमकी दिया है। आकिब को धमकी की खबर की भनक लगते ही लोगों ने उनसे इस बावत जानकारी लिया। उधर आकिब ने घटना की लिखित सूचना बकायदे देते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करा दिया है।
जानकारी के मुताबिक घोसी कोतवाली थाना क्षेत्र के कस्बा खास मलिक टोला घोसी निवासी मोहम्मद आकिब सिद्दीकी गुरुवार की रात लगभग 11 बजे अपने घर पर ही थे। उसी समय आकिब की मांं के मोबाइल नंबर पर अनजान व्यक्ति द्वारा फोन आया। आकिब की मां ने फोन जैसे ही रिसिव किया, उधर से फोन करने बाले व्यक्ति ने धमकी भरे अंदाज में कहा कि अपने बेटे को समझा दो नहीं तो जान से हाथ धो बैठेगा। आकिब की मां पूरी बात समझ पाती की वह फोन काट दिया। जब आकिब घर आए तो मां ने धमकी की बात बतायी। फोन करने बाला व्यक्ति जान से मारने की बात करता रहा। जब आकिब ने उस पर फोन कर धमकी देने बाले से बात कर पता पूछा तो वह फोन काट दे रहा था।
शुक्रवार की सुबह आकिब सिद्दकी ने पूरे मामले की लिखित तहरीर देते हुए स्थानिय घोसी कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराते हुए पुलिस प्रशासन से अपने जान-माल के सुरक्षा की गुहार लगायी है।
उधर कस्बे में समाजसेवा के हर कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाले तथा समाज में हिन्दू मुस्लिम एकता के रूप में युवा टीम के साथ बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने बाले आकिब सिद्दकी को धमकी मिलने के बाद लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। घोसी कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गये हैं।

