अपना जिला

बधाई : मऊ के डॉ अहमद सकेब का एमडी मेडिसिन में चयन

मऊ। नगर के सोनिया बड़ा निवासी व आरएफ दावा सेंटर मऊ के ऑर्गनाइज़र डॉ नुरुल हसन के पुत्र डॉ अहमद सकेब का एमडी मेडिसिन में चयन हुआ है। उनके चयन पर परिजन सहित नगर वासी व परिजन गौरवान्वित है। AINEET PG 2018 में 1,20,000 डॉक्टर्स ने भाग लिया था, लेकिन इसकी आल इण्डिया मेडिकल पीजी में कुल 20,000 सीट थी। आल इण्डिया NEET क्वालीफाई करने के बाद डॉक्टर अहमद सकेब का एडमिशन (एमडी पीडिया ट्रिक्स) में रानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज झांसी में हुआ था। लेकिन सेकंड राउंड कॉउंसलिंग में UPNEET ने उन्हें एमडी मेडिसिन के लिये एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में सीट अलॉट कर दी है। जो उनके लिए और उनके माता-पिता और पूरे मऊ नगर वासियों के लिए खुशी व सम्मान की बात है।
डॉक्टर सकेब ने अपनी सफलता पर अल्लाह का शुक्र अदा करते हुए इसका श्रेय अपने माता-पिता, भाई बंधुओं और अपने स्वर्गीय नाना एजाज़ अहमद (यूनाइटेड) और पूरी यूनाइटेड परिवार को दिया है।
उनकी इस कामयाबी पर लोगों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाये और दुआयें दी हैं।
जिस में डॉ संजय सिंह शारदा नारायण हॉस्पिटल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल, जमाल अख्तर अर्पण, मोलवी हाफिजुर्रहमान, मास्टर फ़ैज़ अहमद, हाजी सरफ़राज़ तम्बाकू, हाजी मुमताज़, डॉ शकील, हाजी अबुल हसन बडक, गनी अहमद, हाजी अहमद आदि मुख़्य रूप से थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *