कुछ अलग : मम्मी-मम्मी मुझे डांस वर्कशॉप में जाना है, आयोजन कल से
(सुमित कुमार)
मऊ। गर्मी की छुट्टी में अपने बच्चों को दे कुछ अलग सिखने का मौका। वैसे तो गर्मी की छुट्टियां नाना-नानी और अब दादा-दादी के घर जाने के लिए ही विख्यात है। लेकिन अब इन छुट्टियों का प्रयोग इन रिश्तों को निभाने के साथ-साथ लोग अपने बच्चों को निखारने के लिए प्रयोग करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में मऊ जनपद के मशहूर कोरियोग्राफर गोपाल गुप्ता द्वारा स्टेप्स द डांस स्टूडियो के तत्वाधान में एक माह लगातार डांस वर्कशॉप का आयोजन शहर के शारदा नारायण हॉस्पिटल के कांफ्रेंस हॉल में होना है।
कोरियोग्राफर गोपाल गुप्ता ने बताया की गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के अंदर डांस हुनर के साथ उनके शारिरिक विकास में यह वर्कशॉप काफी फायदेमंद होगा। श्री गुप्ता ने बताया कि 20 मई से 20 जून तक चलने बाले इस वर्कशॉप में उद्घाटन सत्र में डा. सुजीत सिंह व डा. एकिका सिंह मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन चन्द्रा बजाज मऊ के सीईओ मनीष सिंह के द्वारा किया जाएगा।
बताया कि सभी बच्चे, लड़के, लड़कियों व महिलाओं को अलग अलग प्रकार के डांस सिखने का सुनहर अवसर प्राप्त होगा। बताया कि यह डांस समर कैंप का आयोजन पूरे एक माह के लिए किया जा रहा है। जिसमें सभी उम्र एवं वर्ग के लोगों को डांस की शिक्षा अलग अलग डांस प्रशिक्षकों द्वारा दी जायेगी। जिसमे मुख्य रूप से बॉलीवुड डांस जो गोपाल गुप्ता द्वारा सिखाया जायेगा ऐसे ही बैली डांस के लिए श्वेता शर्मा, कत्थक डांस के लिए शैलेंद्र सुम्मी व पॉपपिंग डांस स्टाइल के लिए वेद मेहता (पटना) से आ रहे है।
इस समर कैंप के अंत में एक ग्रैंड शो का भी आयोजन किया जायेगा जिसमे कैंप में प्रशिक्षित बच्चो के डांस का प्रदर्शन भी कराया जायेगा।
जैसे जैसे शहर में इस तरह के आयोजनों के होने का दौर शुरु हुआ है। अभिभावक से लेकर बच्चे तक जागरुक हुए। गर्मी में मस्ती के नाम पर परिवारों में बच्चे अक्सर कहते हैं और यह सुनने को मिला जाता है, मम्मी मुझे डांस क्लास जाना है।
गोपाल गुप्ता ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए मो.नं. 9506931193, 7007221514 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
क्या कहते हैं कोरियोग्राफर गोपाल गुप्ता व श्वेता शर्मा सुनिए उनके ही जुबानी…
बस एक क्लिक।

