अपना जिला

दिव्येन्दु राय के प्रयास ने किया कृष्ण विहार कॉलोनी को प्रकाशमय

मऊ। नगरपालिका क्षेत्र के अंतर्गत बलिया मोड़ के पास कृष्ण विहार कॉलोनी के मार्ग पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था न होने के कारण कॉलोनी वासियों को आवगमन में समस्या का सामना करना पड़ता था। इस सन्दर्भ के उक्त कॉलोनी के निवासियों में से प्रमुख समाजसेवी एवं भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष पंकज राय ने कॉलोनी की इस समस्या से नगर पालिका को अवगत कराया लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला इस बाबत में उन्होंने अपनी इस समस्या को युवा समाजसेवी इंजीनियर दिव्येन्दु राय के सामने रखा तो ई० श्री दिव्येन्दु राय ने अपने कार्य के अनुरूप जनहित में यह प्रयास शुरू किया और उनके इस प्रयास का ही नतीजा है की नगर पालिका ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही शुरू की।
आखिरकार समाजसेवी ई० दिव्येन्दु राय के प्रयासों के चलते कृष्ण विहार कॉलोनी प्रकाशमय हो उठी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *