वाराणसी फ्लाईओवर हादसा: मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका, जानें हादसे की 9 बड़ी बातें
(विशाल त्रिपाठी)
वाराणसी। वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के पास एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा (स्लैब) गिरने से तकरीबन 15 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। जानकारी के अनुसार, हादसा काफी बड़ा है लिहाजा मरने वालों संख्या बढ़ सकती है। आगे जानें घटना की प्रमुख बातें-
1- स्लैब के नीचे एक बस, एक बोलेरो और एक होंडा सिटी कार, और कई मोटरसाइलें दबीं।
2- हादसे में 15 लोगों की मौके पर ही मौत, मरने हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका।
3- हादसा उस वक्त हुआ जब मशीन और मजदूर गाटर को पिलर पर चढ़ा रहे थे तभी बैलेंस बिगड़ गया और नीचे से कतार में गुजर रहे वाहनों के ऊपर गाटर गिर गया।
4- हादसा करीब 6 बजे शाम का है। मौके पर एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें पहुंच चुकी हैं। स्थानीय विधायक कैलाश सोनकर ने बताया कि यह बहुत बड़ा हादसा है और यह सरकारी कर्मचारियों/अधिकारियेां की लापरवाही से हुआ है।
5- मलबे के नीचे अभी कई वाहन दबे हैं। प्रशासन मलबे में दबे लोगों को हटाने का काम कर हो रहा है। मामले पर स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि हादसा बड़ा है जिसे में जरूर कोई न कोई लापरवाही रही होगी।
6- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया। प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम योगी को फोनकर हादसे के बारे में जानकारी की।
7- प्रशासन ने जांच के आदेश दिए। मृतकों को पांच लाख और घायलों को दो-दो लाख रुपए देने का ऐलान।
8- घटनास्थल के आसपास ट्रैफिक जाम ज्यादा होने के कारण राहत व बचाव कार्य में दिक्कत।
9- पिछले कई माह से कैंट-लहरतारा के बीच फ्लाईओवर बनने का काम चल रहा था। फ्लाईओवर की सर्विस लेन से ही बनारस से इलाहाबाद, मिर्जापुर,सोनभद्र एवं भदोही जिलों के लिए बसों और सामान्य ट्रैफिक का आवागमन होता है। इसके चलते पुल का निर्माण भी धीमा है। हादसे के समय भी जाम लगा था।
भारत में कब-कब गिरे फ्लाईओवर :
– कडालकुण्डी रीवररेल ब्रिज : 21 जुलाई, 2001 में 140 साल पुराना रेलब्रिज गिरा, 57 लोगों की मौत
– रफीगंज रेलब्रिज : 10 सितंबर 2002, 130 की मौत
– वेलीगोंडा रेलवे ब्रिज : 29 अक्तूबर 2005, 114 की मौत
– पेडेस्ट्रेन ब्रिज, भागलपुर : 2 दिसंबर 2006, 30 की मौत
– फ्लाईओवर हैदराबाद : 9 सितंबर 2007, निर्माण के दौरान दुर्घटना, 15 की मौत
– कोटा चंबल ब्रिज : 25 दिसंबर 2009, 9 की मौत
– विवेकानंद फ्लाईओवर कोलकाता : 31 मार्च 2016, 50 मौत
– सनावोर्डेन रीवरब्रिज, गोआ : 18 मई 2017, 2 की मौत

