बाघ की खाल के साथ 2 गिरफ्तार
यूपी एसटीएफ को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया हैं. और उनके पास से बाघ की खाल भी बरामद की है. उस खाल की लम्बाई करीब 11 फिट और 17 किलो वजनी है. खाल के साथ ही पुलिस ने बाघ की हड्डियों को भी बरामद कर लिया है. पिछले 6 सालों में यूपी एसटीएफ ने बाघ तस्करी के कुल 4 मामलों का पर्दाफाश किया है.

