मुख्य सचिव ने लिया कुम्भ-2019 के कार्यों का जायजा
मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश राजीव कुमार, ने आज इलाहाबाद में आयोजित होने वाले कुम्भ-2019 के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य सचिव ने बेगम बाजार, पानी टंकी का फ्लाइओवर, फायर ब्रिगेड चौराहा, सोबतियाबाग आरयूबी, बक्शी बांध, लाजपतराय रोड, प्रयाग स्टेशन स्थलों पर कार्य का जायजा लिया और विकास कार्यों की प्रगति पर संतोष जताया। साथ ही अधिकारियों के साथ इलाहाबाद में आयोजित होने वाले कुम्भ-2019 के कार्यों की समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में स्नान, आवागमन, सुरक्षा, पार्किंग, सड़क, बिजली, चिकित्सा आदि पर चर्चा की गई।

