जीप-ट्रक की टक्कर में ड्राइवर समेत चार की मौत नौ घायल
मुहम्मदाबाद गोहना/मऊ। कोतवाली के जैगवा गांव निवासी छः परिवार के 12 लोग बुधवार सन्ध्या विंध्याचल के दर्शन करने जा रहे थे। देर रात्रि ये सभी लोग चौकिया धाम से दर्शन करके निकल रहे थे की मडियाहू के पास ट्रक में आमने सामने टक्कर हो गयी। इस टक्कर से ड्राइवर समेत 4 लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी तथा 9 लोग बुरी तरह घायल हो गए।स्थानीय लोगो की मदद से घायलो को जहाँ अस्पताल पहुँचाया गया ।
घटना की जानकारी बुधवार रात्रि में ही दूरभाष से परिजनों को मिलने पर गयी परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।
जैगवा गांव निवासी सोनू गुप्ता के एक वर्षीय पुत्र आशु का मुंडन होना था जिसके लिए आशु के माता पिता भाई व् दादी के साथ ही साथ गांव के ही सात अन्य लोग भी विंध्याचल धाम दर्शन के लिए बुधवार को यहाँ से जीप द्वारा रवाना हुए।एक ही गांव के ये सभी बारह लोग रात में चौकिया धाम पहुँचे और वहाँ दर्शन के बाद विंध्याचल के लिए रवाना हो गए।इन सभी लोगो को लेकर जीप जैसे ही मड़ियाहूं के पास पहुँची थी कि सामने से आ रही ट्रक से इसकी जोरदार भिड़ंत हो गयी और जीप 15 फीट नीचे गहरे स्थान में चली गयी।इस दुर्घटना में जीप में सवार 55 वर्षीय बदामा यादव 45 वर्षीय राधिका गुप्ता तथा 60 वर्षीय लाली देवी सहित तीन लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी। तथा रीतू यादव 18,रितेश यादव 5 वर्ष,रामधन प्रजापति 25 वर्ष,सुरेश गुप्ता 40 वर्ष,सोनू गुप्ता 30 रिंकू गुप्ता 25 अंश गुप्ता 2 वर्ष आशु 1 वर्ष तथा अर्चना मौर्या सहित कुल 9 लोग बुरी तरह घायल हो गए।स्थानीय लोगो व् पुलिस की मदद से जहाँ घायलो को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया वही हुए इस हादसे की जानकारी दूरभाष द्वारा परिजनों को मिलने पर परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।गुरुवार को गांव में हुई इस घटना को लेकर दिन भर सियापा छाया रहा। पूरे गांव में मातम छाया हुआ है घटना की जानकारी पर प्रधान प्रतिनिधि मिथिलेश सिंह जौनपुर हॉस्पिटल पहुंच गए हैं।

