Uncategorized

बैंक कर्मचारियों ने भोजनावकाश के दौरान किया जोरदार प्रदर्शन

मऊ। पंजाब नैशनल बैंक मऊ की शाखा पर बुधवार को वेतन समझौते में हो रही देरी एवं आई.बी.ए. द्वारा अड़ियल रवैया अपनाते हुए मात्र दो प्रतिशत की बढ़ोत्तरी बैंक यूनियनों से वार्ता के दौरान भरने का प्रस्ताव दिया। लेकिन सिर्फ वादाखिलाफी कर बैंक कर्मियों को धोखा दिया जा रहा है। इसी के विरोध में विरोध में यूपी बैंक इम्पलाइज यूनियन के संयुक्त मंत्री बालाजी मोदी एवं उपमंत्री विक्रम राम के नेतृत्व में बैंक कर्मचारियों ने भोजनावकाश के दौरान जोरदार प्रदर्शन करते हुए अविलम्ब उचित सम्मानीय समझौता करने की मांग की।
धरना प्रदर्शन में जय प्रकाश गुप्ता, जेपी सिंह, यूको बैंक से सुमित सहित कई बैंक के कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *