कर्नाटक चुनाव में भाजपा व कांग्रेस के नेताओ ने अपने बयान और बोल से राजनीति का स्तर गिरा दिया : अंजान
घोसी /मऊ। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार सिंह अंजान ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में भाजपा व कांग्रेस के नेताओ ने सभाओ के साथ प्रेस कान्फ्रेंस में अपने बयान और बोल से राजनीति का स्तर गिरा दिए है। वहां असंसदीय भाषा का जम कर प्रयोग किया जा रहा है। मोदी, योगी राज में भ्रष्टाचार का बाजार भाव बढ़ गया है। किसान एकता को तोड़ने के लिये मोदी,योगी सरकार देश प्रदेश में धार्मिक उन्माद पैदा कर रही है।अतुल अंजान दुबारा राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद घोसी अपने आवास पर बुधवार को पत्रकारों से उक्त विचार व्यक्त करते हुये कहा कि कर्नाटक के विधान सभा के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों के वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव जीतने के लिये जिस तरह से अमर्यादित और विवादित बयानबाजी कर रहे है,वह बहुत दुखद है। इसके चलते लोकतंत्र कमजोर होगा।
श्री अंजान ने कहा कि दोनों दल आरोप प्रत्यारोप में मर्यादा भूल कर “जर्सी गाय”और “नपुंसक ” आदि शब्दो का प्रयोग कर रहे है। कहा कि दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं के इस तरह की भाषा के प्रयोग से बचना चाहिये। देश का 65प्रतिशत युवा भले ही इस भाषा पर पहले तालिया बजाता हो, लेकिन गंभीर होने पर खिल्ली उड़ाते है। साथ ही प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को नसीहत दिया कि वे बिपक्ष पर बोलते हुए सैयमित भाषा का प्रयोग करे।क्योकि की आप को देश मे ही नही विदेशो में भी लोग सुनते है।
श्री अंजान ने कहा केंद्र की मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल है। न काला धन खत्म हुआ, न ही पत्थर बाजी में कमी आयी। पत्थर बाजी के चलते पर्यटक की मौत हो जा रही है

