अपना जिला

हड़ताल का असर : एसडीएम को अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत मुहम्मदाबाद का मिला चार्ज

मुहम्मदाबाद गोहना/मऊ। स्थानीय नगर पचांयत में चार माह से अधिशाषी अधिकारी का पद खाली चल रहा था। जिससे नगर पंचायत के समस्त कार्य बाधित थे, एवं सफाई कर्मियों को वेतन नहीं मिल रहा था। इसको लेकर सफाई कर्मियों ने एक सप्ताह पूर्व भी हड़ताल किया था। तथा गुरुवार को भी समस्त सफाई कर्मी अनिश्चित हड़ताल पर चले गए थे।जिसकी जानकारी उप जिलाधिकारी को मिलने पर उन्होंने जिलाधिकारी मऊ को मामले से अवगत कराया। जिस पर जिलाधिकारी मऊ ने तत्परता दिखाते हुए मामला शासन को भेजा। जिस पर शासन ने उप जिलाधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना को नगर पंचायत का अधिशासी अधिकारी का चार्ज लेने का निर्देश दिया ।शनिवार को SDM ने अधिशासी अधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस बाबत पूछे जाने पर उप जिलाधिकारी मोहम्दाबाद गोहना एसएन मिश्रा ने बताया कि सफाई कर्मियों को जल्द ही वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *