अतुल अनजान को पुनः भाकपा का राष्ट्रीय सचिव चुने जाने पर, कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जतायी खुशी
मर्यादपुर/मधुबन। क्षेत्र के पांती रोड स्थित बी.पी.एस. पब्लिक इण्टर कालेज पर भारतीय कमुनिस्ट पार्टी की बैठक हुई। जिसको सम्बोधित करते हुए पार्टी के राज्य कौंसिल सदस्य कामरेड राम नारायण सिंह ने कहा कि अभी हाल ही मे केरल के त्रिवेन्द्रम मे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 23 वां राष्ट्रीय सम्मेलन गत रविवार को सम्पन्न हुआ था, जिसमेंं कामरेड अतुल कुमार सिंह अनजान को पुनः राष्ट्रीय सचिव चुना गया। श्री सिंह ने बताया कि पार्टी का यह अधिवेशन प्रत्येक तीन वर्ष पर आयोजित होता है। इस बैठक के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओ ने अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव अतुल कुमार सिंह अनजान को पुनः भारतीय कमुनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव चुने जाने पर बधाई दिया तथा पार्टी कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपने हर्ष का इजहार किया। कार्यक्रम का संचालन डा. बसर उस्मानी ने अपनी गीतो व शेरो-शायरी से किया।
इस मौके पर राम नारायण सिंह, हाजी गुफरान, चन्द्रिका यादव, खरभान, पंचदेव मौर्य, अमरचन्द शर्मा, अली मोहम्मद आदि उपस्थित रहे।

