खास-मेहमान

बधाई : आजमगढ़ के अभिनव कुमार सिंह को सिविल सर्विस परीक्षा में 526 वां रैंक

आजमगढ़। जनपद के अभिनव कुमार सिंह ने सिविल सर्विस परीक्षा 2017 में 526 वां रैंक पाकर परिवार सहित आजमगढ़ जनपद का नाम रोशन किया है। उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज, कोयलसा आजमगढ़ से हाई स्कूल व चिल्ड्रेन स्कूल आजमगढ़ से इंटरमीडिएट करने के बाद अभिनव कुमार सिंह ने एनआइटी सूरत केमिकल इंजीनियरिंग से बीटेक की पढ़ाई की।
अभिनव सिंह उद्योग इंटर कॉलेज कोयलसा आजमगढ़ के पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय रमाशंकर सिंह के पौत्र हैं। तथा उनके पिता का नाम स्व. ओमकार सिंह एवं माता श्रीमती आशा सिंह प्रिंसिपल बालिका इंटर कॉलेज कोयलसा आजमगढ़ हैं। उनके सफलता पर चाचा डॉक्टर निरंकार सिंह पूर्व एडी हेल्थ आजमगढ़, मऊ में मामा वरिष्ठ आई सर्जन डॉक्टर एन के सिंह सहित परिजन व शुभचिंतकों ने बधाई दी है। गांव व ननिहाल में परिजन खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि परिजनों के आशीर्वाद व अपनों के प्यार व कड़ी मेहनत ने उन्हें इस सफलता तक पंहुचाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *