बलिया की माटी से जुड़े लेखक ने फिल्मी दुनिया में जमाई धाक
(अशोक जायसवाल)
◆ आगामी चार मई को रिलीज हो रही उनकी लिखी फिल्म “तिशनगी”
बिल्थरारोड/बलिया। क्षेत्र की माटी से जुड़े एक और छोरे ने फिल्मी दुनिया में लेखन के दम पर अपनी सशक्त छाप छोड़ी है। आगामी 4 मई को प्रदर्शित होने जा रही निर्माता जयन्त घोष व निर्देशक समीर खां की एक्शन व थ्रीलर से भरपूर “तिशनगी“ फिल्म के लेखक मंजर बलियावी इसी माटी के कुण्डैल नियामत अली गांव के रहने वाले हैं। फिल्मी इंडस्ट्रीज में लम्बे संघर्ष के बाद क्षेत्र के युवा लेखक की फिल्म के प्रदर्शन की खबर से लोगो में काफी उत्साह है।
जब कोई किसी चीज को पाने के लिए जुनून की हद से गुजरता है तो उसे ही “तिशनगी“ यानी जूनून की हद कहते हैं। इस फिल्म के नाम के अनुसार ही इसके किरदार अपनी-अपनी इच्छाओं को मूर्त रूप प्रदान करने के लिए हद से आगे जाकर प्रयास करते है। इस फिल्म के माध्यम से एक साइको लवर को नये अंदाज में प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। मुंबई से दूरभाष पर बातचीत में मंजर बलियावी ने बताया कि बालीवुड की फिल्म में पहली बार आप ऐसे साइकों लवर के किरदार को जीते देखेंगे जो अभी तक आपने किसी अन्य फिल्म में नही देखा होगा। कहा कि इस फिल्म का क्लाईमेक्स अभी से बालीवुड में चर्चा का विषय बन चुका है। बताया कि फिल्म के साथ ही इसके गीतों को भी दर्शक भरपूर आनंद ले सकेंगे। राहत फतेह अली खां, सुनिधि चौहान, पालक मुच्छल, पवनी पाण्डेय, मो0 इरफान व अमित मिश्रा ने फिल्म को अपनी मधुर गीतों से सवांरा है। जानकारी दी कि फिल्म में आर्यन वैद्य ने जहां दमदार पुलिस आफिसर का रोल किया है वहीं कैश तन्वी ने एक साइको लवर की भूमिका को जीवन्त किया है। फिल्म की अभिनेत्रियों में अनुष्का श्रीवास्तव, सपना राठौर व कावेरी प्रियम शामिल हैं। इस फिल्म के अन्य मुख्य कलाकारों में राजपाल यादव, इसराइल खां व कायनात अरोरा हैं। जेआर प्रोडक्शन हाइस के बैनर तले बनी इस फिल्म को संगीत गुफी व इपी कलीम खां ने दिया है। फिल्म के लेखक मंजर बलियावी को भरोसा है कि यह फिल्म लोगां ंको पिक्चर हाल तक जाने को मजबूर कर देगी। अपनी माटी से जुड़े लेखक के इस फिल्म के प्रदर्शन को लेकर क्षेत्रीय लोगो ंमें उत्साह देखते ही बनता है। फिल्म जगत में क्षेत्रीय युवाओं की लगातार बढ़ रहे दबदबे से लोगों में काफी खुशी का माहौल है। वर्तमान समय में जहां भोजपुरी फिल्मो में इस माटी से जुड़े यश कुमार धमाल मचाये हुए हैं वहीं स्क्रीप्ट व पटकथा लेखन में धर्मेन्द्र विजय सिंह अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार तक बटोर चुके हैं।

