शोक संदेश : व्यवसायी शुडडू सिंह का आकस्मिक निधन
रतनपुरा/मऊ। व्यवसायी व अभय बंधु इंडेन ग्रामीण वितरक रतनपुरा के पार्टनर अजीत कुमार सिंह उर्फ शुड्डू 40 वर्ष का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। वह गोरखपुर से इलाज हेतु दिल्ली जा रहे थे, विमान में सवार होने से पूर्व ही 1:30 बजे के लगभग उनका निधन हो गया।
उनके निधन का समाचार सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनका पार्थिव शरीर जैसे ही उनके रतनपुरा स्थित पैतृक आवास पर पहुंचा, उनका अंतिम दर्शन करने के लिए लोग टूट पड़े। उनके परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।

