मऊ के नदीम अरशद का मेडिकल पीजी में चयन, लोगों ने मिठाई खिलाकर दी बधाई
मऊ। जनपद के शैक्षणिक स्तर में दिन-प्रतिदिन विकास होना जनपद के लिए गौरव एवं सम्मान की बात है। यहां के होनहार विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा के जौहर दिखा रहे हैं। इसी क्रम में नगर के मोहल्ला मदनपुरा के मास्टर इरशाद अहमद के सुपुत्र नदीम अरशद ने मेडिकल में स्नातकोत्तर (पीजी) neet में 3258 रैंक प्राप्त कर नगर सहित जनपद का गौरव बढ़ाया है। नदीम अरशद को जवाहरलाल मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मेडिकल रेडियो डायग्नोसिस MRD से स्नातकोत्तर में प्रवेश हेतु सीट एलाट की गई है। बता दें कि नदीम ने तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज हाईस्कूल, डीएवी इंटर कॉलेज इंटरमीडिएट करने के बाद कर्नाटका इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस से एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की। उनकी सफलता पर नगर के शिक्षा जगत एवं सामाजिक संगठनों में अपार हर्ष है एवं बधाइयों का तांता लगा हुआ है। इस्लामिक रिसर्च सेंटर एवं दवा सेंटर के संस्थापक डॉक्टर नूरुल हसन, स्कॉलर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक तरफदार, इकबाल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक और गृहस्थ में शेरों के जनरल सेक्रेटरी अशफाक उर रहमान, सईदुल्लाह शाद तथा नगर के गणमान्य लोगों ने उनके परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बुधवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष रामगोपाल गुप्ता एवं युवा उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष व सभासद अजहर कमाल फैजी तथा मीडिया प्रभारी मो. अकरम ने डा.नदीम अरशद को स्नातकोत्तर में MRD में चयनित होने पर बधाई और शुभकामना उनके आवास पर पहुंचकर दिया।
इस मौके पर हाजी हुसैन अहमद, हाजी मुल्तान अहमद, शमीम अहमद, अब्दुल सुबहान अली अहमद एडवोकेट, ओजैर अहमद, डा.नुरूल हसन, मास्टर शहिद, जुल्फेकार अनवर, हाजी जफर जनता मौजूद रहे।

