अवैध कच्ची शराब के साथ चार व्यक्ति गिरफ्तार
मऊ। थाना मधुबन में दिनांक 24.04.18 को उपनिरीक्षक सुनील कुमार व उपनिरीक्षक गंगासागर मिश्र मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान बहदग्राम बहती पुलिया के पास से क्रमशः विवेक कुमार मल्ल पुत्र सुरेश कुमार मल्ल निवासी परशुरामपुर, सुभाषचन्द्र सोनकर पुत्र द्वारिका प्रसाद निवासी सरायमेवागिरी थाना मधुबन मऊ, सिकन्दर उराव पुत्र सुरखन उराव निवासी सिन्हा थाना लोहरदगा झारखण्ड, रामेश्वर पुत्र सन्नी उराव निवासी ममगाई थाना गुमला झारखण्ड कब्जे से 10-10-10-10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 130,131,132,133/18 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों का चालान न्यायाल किया गया।
